
प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 तक चलने वाला विनाशकारी वैश्विक युद्ध था। यह मित्र राष्ट्रों (ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका) और केंद्रीय शक्तियों (जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी, ओटोमन साम्राज्य और बुल्गारिया) के बीच लड़ा गया युद्ध था। इस युद्ध में 70 मिलियन से अधिक सैन्य कर्मियों ने भाग लिया, जिससे यह इतिहास के सबसे बड़े और घातक संघर्षों में से एक बन गया। इसमें 9 मिलियन से अधिक सैनिक मारे गए और 21 मिलियन से अधिक घायल हुए। पहले विश्वयुद्ध के कारण चार महान साम्राज्यों (ऑस्ट्रिया-हंगरी, जर्मनी, ओटोमन और रूस) का पतन और कई नए राष्ट्रों का उदय हुआ।
अन्य प्रमुख घटनाएंः
1914 – प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।
1976 – चीन में 8.3 रिक्टर पैमाने पर तेज भूकंप आया था, जिसमें लाखों लोगों की जान गई थी।
1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।
2004 – इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
2005 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र अभियान को आधिकारिक तौर पर बंद करने की घोषणा की।
2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
2008 – निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
जन्मः
1165 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।
1858 – ब्रिटिश विलियम जेम्स हर्शेल – इन्होंने ही उंगलियों के निशान को पहचान बनाया था।
1909 – कासू ब्रह्मानंद रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
1925 – बारुक ब्लूमबर्ग – जिन्होंने हेपेटाइटिस के टीके की खोज की। उनके सम्मान में आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।
1927 – रामेश्वर ठाकुर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1933 – तरलोचन सिंह – दुनिया भर में सिक्ख समुदाय के हक और बेहतरी के लिए जाने जाते है।
1936 – गारफील्ड सोबर्स, वेस्ट इंडियन क्रिकेटर
1957 – अनिल जनविजय – हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक।
1971 – अबू बकर अल-बगदादी, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का नेता
1972 – आयशा जुलका, अभिनेत्री।
1979 – चौधरी चरण सिंह – भारत के 5वें प्रधानमंत्री।
1983 – सुविज्ञ शर्मा – भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी।
1983 – धनुष, अभिनेता।
1986 – हुमा कुरैशी, अभिनेत्री।
1993 – हैरी केन, इंग्लैंड के पेशेवर फुटबॉलर
निधनः
1972 – चारू मजूमदार – ‘भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी’ के नेता, जिन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।
2007 – काज़ी लेन्डुप दोरजी – सिक्किम के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।
2013 – जगदीश राज – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2014 – मधुकर दिघे – भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे।
2016 – महाश्वेता देवी – भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।
2017 – इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
2019 – डोनकुपर रॉय – मेघालय के भूतपूर्व दसवें मुख्यमंत्री रहे थे।
2021 – नंदू नाटेकर – पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।
विशेष दिवसः
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
वर महोत्सव दिवस
विश्व हेपेटाइटिस दिवस
अर्थ ओवरशूट डे
विश्व लीवर (यकृत) दिवस
पेरू का पैट्रियस पर्व
——————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
