
भारत की आजादी के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख का अहम महत्व है। यह तारीख देश के राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी है। इसी तारीख को 1947 में संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया। इसे औपनिवेशिक शासन से मुक्त एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित होने की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।
संविधान सभा की बैठक नई दिल्ली के संविधान सभागार में सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने घोषणा की कि पहला प्रस्ताव पंडित जवाहरलाल नेहरू का है। फिर नेहरू ने प्रस्ताव पढ़ा। इसके बाद तय किया गया कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज में गहरे केसरिया (केसरी), सफेद और गहरे हरे रंग का समान अनुपात होगा। सफेद पट्टी के केंद्र में चरखे का प्रतिनिधित्व करने के लिए नेवी ब्लू रंग में एक पहिया होगा। इस पहिये का व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग होगा। झंडे की चौड़ाई और लंबाई का अनुपात सामान्यतः 2:3 होगा। इसके बाद इस प्रस्ताव को अपना लिया गया।
इसके बाद नेहरू ने कहा कि वर्तमान क्षण में चमक और गर्मजोशी महसूस हो रही है। यह क्षण हमारे सभी संघर्षों की विजय और विजयी निष्कर्ष का प्रतिनिधित्व करता है। यह कोई छोटी बात नहीं है कि उस महान और शक्तिशाली साम्राज्य ने, जिसने इस देश में साम्राज्यवादी प्रभुत्व का प्रतिनिधित्व किया है, यहां अपने दिन खत्म करने का निर्णय लिया है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1731: स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।
1918: भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।
1947ः भारत के राष्ट्रीय ध्वज को संविधान ने अपनाया।
1969: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-50 और मोलनिया-112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
1981: भारत के पहले भू-स्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया।
1988: अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
1999: अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्ययोजना लागू की।
2001: शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने
2001: समूह-आठ के देशों के सम्मेलन का जिनेवा में समापन।
2003: इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।
2004ः शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ्तार।
2005ः आतंकवादी होने के संदेह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
2008ः पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान ने एक अदालत में अपने खिलाफ लगे प्रतिबंधों पर पुनर्विचार याचिका दायर की।
2012ः प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2019: श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण।
जन्म
1898ः प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन।
1923ः प्रसिद्ध पार्श्वगायक मुकेश।
1970ः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस।
निधन
1933ः भारतीय स्वाधीनता संग्राम सेनानी यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त।
1968ः भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक पद्मभूषण से अलंकृत मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी।
महत्वपूर्ण दिवस
-राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस।
-राष्ट्रीय आम दिवस।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
