
देश-दुनिया के इतिहास में 10 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। विश्व इतिहास के झरोखे में इस तारीख के नाम पर बहुत सी अच्छी और बुरी घटनाएं चस्पा हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश के बारे में है। दरअसल भारत के हाथों 1971 में पाकिस्तान को मिली हार के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने इसे एक स्वतंत्र राष्ट्र मानने में दो साल का वक्त लगा दिया। 1973 में पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने 10 जुलाई को ही बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पारित किया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1624: हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।
1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
1907: फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।
1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1965: महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला।
1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।
1972: मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1983: ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1986: भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।
1995ः म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक नेत्री आंग सान सू लगभग 6 वर्ष बाद नजरबंदी से मुक्त की गईं।
1997ः फिजी में नए संविधान की मंजूरी के साथ भारतीय समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
1999: जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
2001ः श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।
2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर चोगोरी अथवा शाहगोरी किया।
2005: भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2005ः अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
2006ः रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
2006ः इनसैट-4 सी को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया।
2007ः पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद गाजी सेना की कार्रवाई में मारे गए।
2008: केंद्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए एकीकृत स्पेस सेल की घोषणा की।
2008ः भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को बेस्ट ऑइ बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2017ःअमरनाथ यात्रा पर हमला। सात श्रद्धालुओं की मृत्यु।
जन्म
1921ः भारतीय शायर और गीतकार असद भोपाली।
1949ः ख्यात क्रिकेटर सुनील गावस्कर।
1951ः भारत के रक्षामंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह।
1983ः भारतीय एथलीट चित्रा के. सोमन।
निधन
1927ः भारत में हरित क्रांति के नायक सर गंगा राम।
1971ः भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर।
2014ः ख्याति लब्ध अभिनेत्री जोहरा सहगल।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
