Uttar Pradesh

हिंदू परिवारों का टूटना भारतीय संस्कृति के लिए खतरा है- जितेंद्र वर्मा

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ महानगर कार्यसमिति बैठक...

गोरखपुर, 29 जून (Udaipur Kiran) । हिंदू सुरक्षा सेवा संघ गोरखपुर महानगर कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए रविवार काे महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा पल्लू एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू परिवारों में घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। यह भारतीय संस्कृति के लिए चिंता का विषय है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ गोरखपुर महानगर के सभी कॉलोनियों एवं बस्तियों में एक अभियान चलाकर घरेलू हिंसा पर रोक लग सके, इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ गोरखपुर महानगर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके केंद्र महाविद्यालय होंगे, वृक्षारोपण, मलिन बस्तियों में सहभोज कार्यक्रम, विद्यालयों में हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र प्रतियोगिता, गोरखपुर महानगर के सभी मंदिरों एव महापुरुषों की प्रतिमा के साफ सफाई का अभियान, बच्चों में मोबाइल से होने वाली विकृतियों के प्रति जागरूकता अभियान, गौ संरक्षण, जल संरक्षण, सेल्फ डिफेंस जैसे अभियान की रूपरेखा तैयार हुई है। इसे मंडल स्तर पर क्रियान्वित किया जाएगा। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से हुई। संचालन महामंत्री पूजा गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सचिन वर्मा, अखिलेश कुमार, विकास गुप्ता, नवीन सिंह, कमलेश वर्मा, संतोष सिंह, सुधीर यादव, गोपाल वर्मा, परमवीर सिंह, अनमोल पांडे, अवध बिहारी कसौधन, सुनील गुप्ता एडवोकेट, राधेश्याम सिंह, आदित्य गुप्ता, रमन तिवारी, संदीप गुप्ता, अनूप सोनी, अभिषेक यादव, दीपक जायसवाल, शोभित गुप्ता, दिलीप कुमार सिंह, रामकुमार, मुन्ना लाल शर्मा, प्रियंका, आकाश कुशवाहा, सत्यम कुमार, श्याम कुमार, राजकुमार वर्मा, सनी गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top