Haryana

जींद के प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी।

-हैंडबाल अंडर 19 लड़कियों में करनाल ने पंचकूला से 0-12 के अंतर से जीत हासिल की

जींद, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा के जींद में रविवार को तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की लड़कियों की हैंडबाल और खो-खो प्रतियोगिताएं हो रही हैं। हैंडबाल मुकाबले अर्जुन स्टेडियम में और खो-खो हिंदू कन्या कॉलेज के मैदान पर आयोजित हो रहे हैं।

पहले दिन हुए मुकाबलों में हैंडबाल अंडर 19 लड़कियों में पंचकूला व करनाल का मुकाबला हुआ। जिसमें करनाल ने 0-12 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं अंडर 17 आयु वर्ग में फतेहाबाद और गुरुग्राम के मुकाबले में फतेहाबाद ने 20-3 के अंतर से बाजी मारी। कुरुक्षेत्र और पानीपत के साथ हुए मुकाबले में कुरुक्षेत्र ने 7-5 के अंतर से मैच जीता। सिरसा और पंचकूला के साथ हुए मुकाबले में सिरसाने पंचकूला की टीम को 10-3 के अंतर से मात दी। यमुनानगर और सोनीपत के साथ हुए मुकाबले में सोनीपत ने 20-3 के बड़े अंतर से यमुनानगर को हराया। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के साथ हुए मुकाबले में रेवाड़ी ने 13-2 के अंतर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यअतिथि के तौर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल में एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। खिलाडिय़ों को अपने खेल में लगातार सुधार करते हुए आगे बढऩा चाहिए। हरियाणा के खिलाडिय़ों की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान हैं। खेलों में आज लड़कियां भी आगे आ रही हैं, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। अभिभावक भी लड़कियों को खेलों में अवसर दे रहे हैं और लड़कियां भी शिक्षा के साथ-साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top