
जींद, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर वीटा प्लांट के पास रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला है। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। रेलवे पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।
शनिवार को वीटा प्लांट के पास रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। सुबह की सैर को गए लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। रेलवे पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। लोगों के अनुसार मृतक रेललाइन पार कर रहा था। तभी दिल्ली की तरफ से पतालकोट एक्सप्रेस आ गई। उसने व्यक्ति को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे थाना के जांच अधिकारी कविता देवी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक व्यक्ति ने सफेद पायजामा पहना हुआ है। बाएं हाथ पर जले हुए का निशान है। मृतक के शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
