Haryana

जींद : 100 वर्ष की यात्रा में संघ की सबसे बड़ी उपलब्धि है शाखा : रोशन लाल

शस्त्र पूजा करते हुए कार्यकर्ता।

जींद, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यवाह रोशन लाल ने कहा कि आज संघ 100 वर्ष का हो गया है और संघ की नींव है शाखा। संघ पिछले 100 वर्षों से शाखा लगा रहा है। स्वयंसेवकों का शाखा लगाने का जो जोश 1925 में था वही आज है। यह निरंतर है, अखंड है, अनवरत है, अत्यंत सहज एवं सरल है। बस प्रतिदिन एक घंटा देश के नाम।

क्षेत्रीय कार्यवाह रोशन लाल रविवार को गोपाल विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित विजयदशमी उत्सव के दौरान स्वयंसेवकों को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने शिरकत की। इस अवसर पर जींद जिला संघचालक तिलकराज भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के आरंभ में स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद शहर में पथ संचलन निकाला। रोशन लाल ने कहा कि संघ की इस 100 वर्ष की यात्रा में संघ की सबसे बड़ी उपलब्धि है शाखा। संघ यही काम करता है, यही करेगा। शाखाओं का विस्तार, गुणवत्ता यही उद्देश्य है। शाखा में भारत को मां मानने वालेए भारत मां में श्रद्धा रखने वालेए भारतीय दर्शन के अनुसार आचरण व्यवहार करने वाले ऐसे स्वयंसेवकों का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि आप 40 बाई 60 फीट का प्लाट आप उपलब्ध कराएं, हम शाखा लगाएंगे। शाखा में निर्मित व्यक्ति आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए अपनी शक्ति, योग्यता के आधार पर समाज परिवर्तन में अपना योगदान दे रहे हैं। यह उनकी साख है।

स्वयंसेवकों द्वारा देशभर में पूज्य डा. हैडगेवार का शताब्दी वर्ष मनाया गया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस प्रकार संघ कार्य समाजव्यापी हुआ। समाज क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में संघ ने प्रवेश किया। वर्ष 2000 से अब तक के दौर में स्वयंसेवकों ने श्री गुरु जी जन्म शताब्दी वर्ष मनायाए समाज की सज्जन शक्ति का जागरण का कार्य किया इससे समाज को नई दिशा मिली। इससे समाज और संघ एक ही प्लेटफॉर्म पर आ गए। कोविड में समाज और संघ ने मिलकर कार्य किया। स्वयंसेवकों द्वारा श्री राम जन्मभूमि हेतु शुरु किए गए निधि समर्पण में समाज ने अद्भुत योगदान किया। मुख्यातिथि समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने कहा कि विश्व में संघ की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।

संघ द्वारा सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व के भाव का जागरण, नागरिक शिष्टाचार ये जो पंच परिवर्तन के विषय शुरु किए गए हैं यह बहुत ही सरहनीय कार्य है। क्योंकि पंच परिवर्तन के माध्यम से ही देश में बहुत बड़ा बदलाव होगा। देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भारत फिर से विश्व गुरु बन दुनिया का मार्गदर्शन करने का काम करेगा। जींद के अलावा जिले में जाजवान मंडल, बीबीपुर मंडल, रधाना खंड, धमतान मंडल सहित कई मंडलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top