
जींद, 28 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । साइबर ठगों ने चार लोगों को अपने जाल में फंसा कर साढ़े नौ लाख रुपये की राशि ठग ली। साइबर थाना पुलिस ने पीडि़तों की शिकायतों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को गांव लिजवाना निवासी टेकराम ने बताया कि उसने साइबर थाना पुलिस को दी। जिसमें बताया कि गत 24 अक्टूबर को उसे यूटयूब पर फेक वीडियो एड के माध्यम से तीन लाख 23 हजार 500 रुपये ऐंठ लिए। वहीं छोटूराम कालोनी नरवाना निवासी संदीप के फोन को हैक कर उसके खाते से दो लाख 24 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना को अंजाम गत 19 अक्टूबर को दिया गया। उधर, उचाना निवासी राजेश के खाते से गत छह अक्टूबर को एक लाख 24 हजार 700 रुपये गायब हो गए।
नरवाना निवासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 18 अगस्त को उसके व्हाट्सअप पर लिंक आया हुआ था। जिसे उसने ओपन कर लिया। जिसके बाद उसके खाते से एक लाख 70 हजार 388 रुपये गायब हो गए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिए हैं। मंगलवार को साइबर थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ चार शिकायतें मिली थी। चारों शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होने लोगों से अपील की कि किसी से भी अपनी निजी जानकारी सांझा ना करें।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा