CRIME

जींद : ऑनलाइन टास्क देकर 10.87 लाख रुपये ठगे

साइबर थाना।

जींद, 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन टास्क देकर एक व्यक्ति से दस लाख 87 हजार 274 रुपये ठगने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्बन एस्टेट निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 22 अक्टूबर को उसके व्हाट्सअप पर लिंक आया। जिसके खोलने पर वह टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। जिसमें ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर अच्छा मुनाफा दिखाया गया था।

ग्रुप ज्वाइन करने के साथ उसका आईडी बना दी गई। जिसके बाद उसने कुछ रुपये निवेश किए तो वह राशि वायलेट में मुनाफे के साथ दिखाई गई। जिसके बाद उसने और राशि को निवेश किया। मुनाफा भी अधिक दिखाया गया। जब उसने राशि की निकालने की कोशिश की तो उसका स्कोर कम होने की बात कह कर और राशि निवेश के लिए कहा गया।

गत 24 अक्टूबर तक वह दस लाख 87 हजार 274 रुपये लगा चुका था। कोशिश के बाद भी उसकी राशि नही निकली। जबकि उस पर और राशि जमा करवाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने गौरव की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top