Haryana

जींद : बृजेंद्र सिंह खोई जमीन तलाशने के लिए निकाल रहे है सदभाव यात्रा : देवेंद्र अत्री

जनसंपर्क अभियान के दौरान सभा में उपस्थित विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री।

जींद, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उचाना भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह अपने आका राहुल गांधी को खुश करने, कांग्रेस मेेंदोबारा से स्थापित होने, खोई जमीन तलाशने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। बीरेंद्र सिंह को राज के साथ जाने की आदत है। इसलिए कांग्रेस का राज आता देख वो कांग्रेस में गए लेकिन उलटा पड़ गया। क्योंकि प्रदेश का मतदाता भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुका था।

उचाना भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री शुक्रवार को जन संवाद एवं परिवार मिलन कार्यक्रम के तहत उचाना हलके के भौंसला, कालता, रोज खेड़ा, घोघडिय़ा, कुचराना खुर्द, कुचराना कलां, छात्तर गांव में पहुंचे। सरपंचों द्वारा मांग पत्र विधायक को गांव के विकास के लिए सौंपे। विधायक ने मांग पत्रों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन जो बना है वो स्वार्थ का गठबंधन है। भाजपा ने देश में ऐतिहासिक काम किए है। आम परिवार का बेटा विधानसभा पहुंच गया ये बड़े परिवारों को सहन नहीं हो रहा है।

भाजपा भाईचारा बनाने वाली पार्टी है। हम भाजपा के अनुशासित सिपाही है। जो सदभाव यात्रा लेकर चले है उनका सद्भाव यात्रा से 100-100 कोस लेना-देना नहीं है वो तो दोबारा से कांग्रेस के स्थापित होने के लिए यात्रा निकाल रहे है। कांग्रेस में सदभाव नहीं है जो किसी से छिपा नहीं है। भाजपा भाईचारा बनाने वाली, क्षेत्रवाद, परिवार वाद को खत्म करने वाली पार्टी है। भाजपा ने बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी देने वाला ऐतिहासिक काम करके दिखाया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू कर अपना वायदा पूरा किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top