Jharkhand

झारखंड में 15 अक्टूबर से छाए रहेंगे बादल,छिटफुट बारिश की भी संभावना

मौसम विभाग के कार्यालय की फाइल फोटो

रांची, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 अक्टूबर से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में छिटफुट बारिश भी हो सकती है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 और 16 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और और मध्यम गति से हवा चली, जिससे वातावरण में ठंड महसूस की गई।

रांची और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है। पिछले तीन-चार दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। 9 अक्टूबर को रांची में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था, जबकि सोमवार को रांची में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के कई अन्य जिलों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 34.5 डिग्री और लातेहार में सबसे कम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 3०.४ डिग्री, जमशेदपुर में 33.5 डिग्री, डाल्टनगंज 29.8 डिग्री, बोकारो में 31.1 डिग्री और चाईबासा मेंअधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top