Jharkhand

झारखंड : बारिश रुकते ही गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी

मौसम की फाइल फोटो

रांची, 01 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में मानसून की बारिश लगभग रुक गई है। बारिश रुकते ही गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं उमस भी काफी बढ़ा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में 95 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया।

वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में अगले पांच दिनों तक रांची और आसपास एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी बारिश होगी। मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों तक इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और कड़ी धूप महसूस की गई। इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री जमशेदपुर में 33 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.8 बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top