
रांची, 22 सितंबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड में सबसे अधिक पिछले 24 घंटों के दौरान गिरिडीह जिले के पालगंज में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को राज्य के दक्षिणी जिलों के कुछ भागों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके अलावा तेज गति से हवा चलने (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं, 25 और 26 सितंबर को भी राज्य के दक्षिणी और इससे सटे मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इन इलाकों में भी कहीं -कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में और कड़ी धूप रही। ऐसे में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ और उमस महसूस की गई। राजधानी रांची में अधिकतम 95 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया।
सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, जमशेदपुर में 36 डिग्री, डालटेनगंज में 33.4 डिग्री, बोकारो में 34.2 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
