Jharkhand

पटना में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लालू यादव से की मुलाकात

लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री सहित अन्य

रांची, 01 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने राजद के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से भेंट की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने जैसे विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि लालू यादव एक संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से देश के लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती मिलती रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड और बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। दोनों राज्यों की एकजुटता और आपसी सहयोग से क्षेत्र का विकास और भी तेज़ी से संभव हो सकेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लालू यादव की इस मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित परिवार के सदस्य और राजद के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top