
झज्जर, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भिवानी जिले में हुई मनीषा की मृत्यु के मामले में नए दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को शहर में तीन जगह प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अध्यापिका मनीषा के हत्यारों को कडी़ से कड़ी सजा देने की मांग की।
ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन से जुड़ी बहादुरगढ़ के सांखोल, कबीर बस्ती व लाइनपार क्षेत्र की महिलाओं ने अपनी अपनी कॉलोनी के मुख्य स्थान पर प्रदर्शन करके मनीषा को न्याय दिलाने की मांग की। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व क्रमशः राजरानी, सोनिया और विद्या देवी ने किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि भिवानी जिला के गांव ढाणी लक्ष्मण की बेटी मनीषा की बर्बर हत्या की गई है। इस घटना से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं पर प्रदेश में अपराध कम होने के बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं जो बहुत ही चिंताजनक है। वहीं सरकार की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
महिलाओं ने ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से हरियाणा सरकार से मांग की कि मनीषा के हत्यारों को तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलवाले के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। ताकि समाज और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर रोक लगाने के लिए कड़े और प्रभावशाली कदम उठाए जाएं। इस प्रदर्शन में राजेश्वरी, सोनिया, किरण, राजकुमारी व प्रमिला आदि शामिल रही।
—————
(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज
