जम्मू, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।शोपियां जिले के इमाम साहिब क्षेत्र के दोबीपोरा गांव में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के सोने के गहने चुरा लिए। यह घटना उस समय हुई जब घर के सदस्य सेब की तोड़ाई में व्यस्त थे।
जानकारी के अनुसार, नज़ीर अहमद वानी, जो अब सलाम डार के दामाद हैं, के घर में चोरी की वारदात तब हुई जब पूरा परिवार सुबह से बाग में सेब तोड़ने गया था। घर लौटने पर परिवार ने देखा कि दरवाजे टूटे हुए हैं और अलमारी से सोने के गहने तथा अन्य कीमती सामान गायब हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
—————
(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता
