
जींद, 21 जून (Udaipur Kiran) । कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने कहा कि भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बहुत परेशान हैं। भाजपा जो जनता के सामने झूठे वायदे करके सत्ता में आई थी वो पूरे नहीं कर पाई। अब जनता के बीच ये जा नहीं सकते। इसलिए नया एक शोसा छोड़ा कि कांग्रेस के विधायक हमारे साथ है। जो लोग हमसे गए थे कांग्रेस छोड़ कर उनके अनुभव जनता ने देख लिए हैं।
कांग्रेस पार्टी का कोई भी विधायक इनके साथ जाने का प्रश्र ही नही उठता है बल्कि परिस्थितियां जब ठीक होंगी तब भाजपा में ही भगदड़ मचेगी। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश शनिवार को उचाना खंड के गांव कुचराना खुर्द, करसिंधु पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। यहां कांग्रेस सांसद द्वारा भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा गया कि भाजपा का हश्र बुरा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर एमएसपी को कानून का दर्जा देते हैं तो वो भी उनकी तारिफ करेंगे लेकिन अगर कानून का दर्जा नही देते तो भाजपा वालों को हमारे साथ मिल कर विरोध करना चाहिए।
अभय सिंह चौटाला द्वारा एक दिन का सीएम बनाए जाने के बयान पर सांसद जयप्रकाश ने कहा कि जब छह साल के लिए लोगों ने बनाए थे तब ही गुंडागर्दी खत्म नही कर सकें। किस तरीके से जेलों के अंदर से सिस्टम चलता था, यह सब जानते हैं। जब जनता ने इनको राज दिया था, उस समय तो राज चलाया नही।
सांसद जयप्रकाश ने कहा कि नायब सिंह सैनी की नाक के नीचे सबसे ज्यादा अपराध हो रहे है। वो चाहे यमुनानगर का इलाका हो या कुरूक्षेत्र का इलाका हो। हरियाणा में बहुत ज्यादा अपराध बढ़ रहा है। नायब सिंह सैनी तो पूरे प्रदेश के सीएम है। हर रोज दो से चार मर्डर हो रहे हैं। शराब के ठेकों की नीलामी को लेकर मर्डर तक हो रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था आज जीरो है। आज बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर है। स्कूलों में अध्यापक नही हैं, अस्पताल में डॉक्टर नही हैं। नहरों में पानी नही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
