CRIME

जौनपुर: जाली नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार

जाली नोटों के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को जाली नाेटाें के साथ दो युवकाे को गिरफ्तार किया है। इन लाेगाें ने कई लाेगाें काे नाैकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजी की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गजानन्द चौबे आज पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दाैरान एक सूचना पर एसओजी टीम के सहयाेग से काकोरी नहर पुलिया के पास हाइवे से दाे अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान जाैनपुर के इजरी निवासी अजय सिंह उर्फ पिन्टू और ग्राम पटईल रत्नूपुर निवासी अरविन्द के रूप में हुई है। अभियुक्त के पास चार बिस्कुट पीली धातु ,एक कलर पिन्टर एक एक्सयूवी, दो मोबाईल, सत्ताइस हजार छह सौ रूपये के जाली नोट, सात कार्ड बरामद किया है।

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपित बेरोजगार हैं। वह नौकरी दिलाने के नाम पर, गाड़ी और जमीन बेचने के नाम पर तो कभी सोना और जाली नोट दुगना करने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। इनका मुख्य आरोपित अजय सिंह पहले से ही कई मामलों में वांछित था। उसके ऊपर जौनपुर सहित अन्य कई जनपदों में मुकदमे दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी से आसपास की जनपदों में भी ठगी करने वालों पर लगाम लगेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र कुमार मिश्र

Most Popular

To Top