
17 सितंबर 1928 का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर है। इस दिन क्रांतिकारी जतिन दास ने लाहौर जेल में 63 दिनों तक लगातार भूख हड़ताल करने के बाद प्राण त्याग दिए।
जतिन दास भगत सिंह और उनके साथियों के बेहद करीबी थे। उन्होंने जेल में राजनीतिक कैदियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार और ब्रिटिश सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ यह ऐतिहासिक भूख हड़ताल की। 63 दिनों तक अन्न और जल का त्याग कर उन्होंने अपने संकल्प की शक्ति दिखाई।
17 सितंबर 1928 को उनकी मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर दिया और स्वतंत्रता आंदोलन में नई चेतना भर दी। उनकी शहादत ने लाखों युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम में कूदने की प्रेरणा दी और उन्हें सच्चे अर्थों में क्रांति के अमर शहीदों की श्रेणी में स्थापित कर दिया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1630- अमेरिका के बॉस्टन शहर की स्थापना।
1761 – कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
1948 – हैदराबाद रियासत का भारत में विलय।
1949 – दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की स्थापना।
1974 – बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
1982 – भारत और सिलोन (श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1995 – चीन की राजधानी बीजिंग में ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न।
1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन।
1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1999 – ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।
2000 – जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।
2001 – अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।
2002 – इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।
2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
2006 – हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन शुरू।
2006 – भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना।
2006 – गुटनिरपेक्ष देशों की दो दिवसीय शिखर बैठक हवाना में सम्पन्न।
2006 – भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने क्यूबा के अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की।
2006 – कांधार विमान अपहरण में अलकायदा के हाथ होने की पुष्टि।
2006 – विश्व कप हॉकी में भारत को 11वां स्थान।
2008 – जहाजरानी राज्यमंत्री के.एच. मुनियप्पा ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।
2009 – केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए।
2009 – दिल्ली की दो और बिहार की 18 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव सम्पन्न हुए।
2011 – न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
2017 – कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।
जन्म
1867 – गगनेन्द्रनाथ टैगोर – प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्य चित्रकार (कार्टूनिस्ट)।
1872 – वामनराव बलिराम लाखे – भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1879 – ई.वी. रामास्वामी नायकर- तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता।
1903 – आई.के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ्रांसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति।
1915 – मकबूल फिदा हुसैन- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार।
1929 – अनंत पै – भारतीय शिक्षा शास्त्री – अमर चित्रकथा के संस्थापक।
1930 – लालगुड़ी जयरमण – भारत के प्रसिद्ध वायलिन।
1937 – सीताकांत महापात्र – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1941 – सी.जी. कृष्णदास नायर – एक शिक्षक और धातुकर्म वैज्ञानिक।
1945 – भक्ति कारु स्वामी – भारतीय आध्यात्मिक नेता।
1945 – जोगिन्दर जसवन्त सिंह – भारतीय थल सेना के 22वें सेनाध्यक्ष।
1950 – नरेन्द्र मोदी – भारतीय राजनीतिज्ञ।
निधन
1908 – थॉमस ई. सेल्फ्रिज – राइट ब्रदर्स के हवाई जहाज के प्रदर्शन के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
1928 – जतिन दास, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1948 – रुथ बेनेडिक्ट – एक प्रसिद्ध अमेरिकी मानवविज्ञानी और लोकविज्ञानी।
1953 – वी. कल्याणसुंदरम – एक प्रसिद्ध तमिल विद्वान, निबंधकार और कार्यकर्ता।
1985 – लौरा एशले – एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर और व्यवसायी।
1994 – के. एन. सिंह – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1994 – कार्ल पॉपर – एक प्रभावशाली ब्रिटिश दार्शनिक और प्रोफेसर।
2000 – पाउला येट्स – एक प्रसिद्ध लेखिका।
2019 – कोकी रॉबर्ट्स – एक अग्रणी पत्रकार।
—————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
