Maharashtra

राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज को ‘जन चेतना रत्न पुरस्कार’

मुंबई, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज को उनके गहन लेखन और प्रेरणादायक विचार नेतृत्व के लिए जन चेतना रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने डोंबिवली में आयोजित एक समारोह में उन्हें सम्मानित किया।

राजयोगी निकुंज ब्रह्माकुमारीज के मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक और एक प्रख्यात आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता हैं। उनके अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और गुजराती भाषाओं में नौ हजार से अधिक लेख भारत, नेपाल और यूके में प्रकाशित हुए हैं। उनके लेखों ने लाखों लोगों के जीवन को छुआ है। उन्होंने आत्म-जागृति का संदेश फैलाया है। रविंद्र चव्हाण ने राजयोगी निकुंज के नैतिक मूल्यों के प्रचार, सामाजिक चेतना के उत्थान और जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार दुनिया में ऐसे आध्यात्मिक और सकारात्मक विचारों की जरूरत है। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज के मध्य मुंबई और उत्तर खानदेश केंद्रों की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदी और वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके विष्णुप्रिया उपस्थित थीं।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top