Jammu & Kashmir

जम्मू भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर की प्रेस वार्ता

जम्मू, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला जम्मू की ओर से आज जिला कार्यालय कच्ची छावनी में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों और उसके क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी।

भाजपा नेताओं ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच का हिस्सा है जिसका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना और स्थानीय उत्पादों, उद्योगों तथा युवाओं के नवाचार को बढ़ावा देना है।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए घर-घर संपर्क करेंगे और लोगों को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top