Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है : जमाल सिद्दीकी

बीजेपी माइनॉरिटी सेल

आगरा, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने शुक्रवार को आगरा का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक संवाद और विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे, राष्ट्रीय एकता अखंडता संप्रभुता की भावना कों सुदृढ़ करना रहा।

इस दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं कों संबोधित किया और अबूलाला दरगाह पर चादरपोशी भी की, जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

जमाल सिद्दीकी शुक्रवार को दिल्ली से आगरा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आगरा प्रवास की शुरुआत बाबा झम्मन लाल इंटर कॉलेज में सिद्दीकी समाज की बैठक से हुई। यहां उनका भव्य स्वागत और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद उन्होंने अबूलाला दरगाह पर चादरपोशी कर देश में अमन, भाईचारा और तरक़्क़ी की दुआ की। इसके बाद जामा मस्जिद पहुंचे और जुमा की नमाज़ अदा करने के बाद वहां भी लोगों से संवाद स्थापित किया।

अपने संबोधन में जमाल सिद्दीकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारा प्रयास है कि सरकार की हर योजना और नीति का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आगरा के जिला अध्यक्ष बंटी ग्रोवर के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vivek Upadhyay

Most Popular

To Top