Uttar Pradesh

छह माह के वेतन भुगतान के लिए जल निगम कर्मचारियों ने किया धरना

जल निगम कर्मचारियों का धरना (वीडियो से ली गयी फोटो)

लखनऊ, 24 जून (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति एक बार फिर से धरने पर बैठ गयी है। जल निगम में कार्यरत कर्मचारियों को छह माह पहले वेतन भुगतान के बाद फिर से भुगतान नहीं हुआ है। छह माह के वेतन भुगतान के लिए जल निगम संघर्ष समिति के पदाधिकारियों सहित निगम कर्मचारियों ने धरना दिया। जल निगम के मुख्यालय के गेट पर धरने में पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द वेतन भुगतान की मांग की।

उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के पदाधिकारी देवी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि आजकल जल निगम का कर्मचारी बिना वेतन के कार्य कर रहा है। जल​ निगम के अधिकारी अपने कान पर पर्दा डालकर काम करते है। कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छह माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल होता जा रहा है। हमारी मांग है कि जल निगम के अधिकारी कृपा कर कर्मचारियों के वेतन के मुद्दे पर ध्यान दें और शीघ्रता से वेतन को खाते में पहुंचाने की व्यवस्था कराएं।

इसी दौरान उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के धरने में कुछ पेंशन पाने वाले पूर्व कर्मचारी भी शामिल हुए। उन्होंने पेंशन नहीं मिलने की बात रखते हुए कहा कि पहले समय से पेंशन आता था। इधर, तीन माह से पेंशन नहीं आ रही है। जिससे उन्हें परिवार के खर्च के लिए दूसरे का मुंह देखना पड़ रहा है। स्थिति खराब होने पर वे सभी भी धरने में आकर बैठे है।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top