

जयपुर, 17 जून (Udaipur Kiran) । जिला प्रशासन, नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर निगम के की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई। इस बैठक में जयपुर प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव, जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी, ग्रेटर निगम आयुक्त रुक्मणि रियाड और हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण हसीजा ने प्रजेंटेशन दी। इसके साथ ही गलता तीर्थ में कराए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस समीक्षा के दौरान जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, हेरिटेज निगम अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद रहे।
श्री गलता जी में हुआ श्रमदान
वहीं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को श्री गलता जी में श्रमदान हुआ। इस दौरान जयपुर प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव, जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, निगम ग्रेटर आयुक्त रुक्मणि रियाड, हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण हसीजा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्री जोगाराम पटेल और महापौर कुसुम यादव ने गलता कुंड में मिट्टी मलबा उठाकर श्रमदान किया औश्र साथ गलता तीर्थ में गंगापूजन,गायों को हरा चारा खिलाया। कार्यक्रम में जयपुर के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने भाग लिया और स्वयं सफाई कार्य कर जन जागरूकता का संदेश दिया।
मंत्री पटेल ने कहा कि जल संरक्षण आज की आवश्यकता है और इसके लिए जनभागीदारी जरूरी है। अभियान का उद्देश्य लोगों को जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है। वहीं जयपुर प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने जग्गा की बावड़ी का निरीक्षण किया और निगम हेरिटेज की ओर से कराए जा रहे विकास कार्य और सौंदर्यकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल और महापौर कुसुम यादव ने पौधरोपण कार्य भी किया।
—————
(Udaipur Kiran)
