मुंबई, 03 नवंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के दादर में फिर से कबूतरखाना शुरु करने के लिए सोमवार को सुबह से जैन मुनि नीलेश चंद्र ने मुंबई के आजाद मैदान पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरु किया है। इस आंदोलन में कई जैन मुनि और जैन समाज के लोग शामिल हुए हैं।
जैन मुनि नीलेश चंद्र ने कहा कि जैन समाज जीवप्रेमी समाज है। दादर सहित मुंबई के कबूतरखानों को बंद किए जाने से कबूतरों के पेट में दाना नहीं जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में चर्चा करने के लिए जिन लोगों को काम सौपा है, उन लोगों ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया है और जैन समाज के साथ संपर्क भी स्थापित नहीं किया है। जैन मुनि के कहा कि गाय और कबूतरों के साथ जो भी गलत तरीके से पेश आएगा, उसे सत्ता का अधिकार नहीं हो सकता है। इसी वजह से आज से उन्होंने आज से मुंबई के आजाद मैदान पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरु किया है।
महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि वे जैन मुनि का आदर करते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं करेंगे। लेकिन राज्य सरकार कबूतरखानों को लेकर सकारात्मक है और इस दिशा में जल्द ही निर्णय लेने वाली है। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि जैन मुनि के आंदोलन के बारे में वे किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देंगे।
—————
(Udaipur Kiran) यादव