
रांची, 15 सितंबर (Udaipur Kiran News) । महानगर जगन्नाथनगरीय दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक सोमवार को धुर्वा स्थित बैंंक्वेट हॉल में आयोजित हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन करते हुए जीवेश सिंह सोलंकी को अध्यक्ष, सुजीत कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, सुमन देवी, मंजू देवी और बिंदु सिंह को संरक्षक चुना गया।
वहीं मुनमुन कुमार, भोला झा, सच्चिदानंद तिवारी, मुन्ना ठाकुर, दीपक सिंह, प्रकाश कुमार, विशाल सिंह, शिवेश सिंह, संजय सिंह (टूनमुन सिंह), सुशील वाजपेई, दुर्गा चौधरी, अनु, हरेंद्र सिंह, बीपी सिंह और राजन चौहान सहित कई सदस्यों को मुख्य संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
बैठक में खिजरी विधायक राजेश कच्छप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समिति को बधाई देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का पर्व है।
प्रशासन और समिति मिलकर इसे शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सफल बनाएंगे।
कार्यक्रम में एडीएम आलोक श्रीवास्तव, सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी हटिया और धुर्वा थाना प्रभारी के अलावे धुर्वा, जगन्नाथ नगर, हटिया, तुपुदाना क्षेत्र के लगभग 30 पूजा पंडालों के प्रतिनिधि और महानगर महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
