Madhya Pradesh

जबलपुरः स्वामी नारायण मंदिर में गुरु पूजन विधि में शामिल हुये मुख्यमंत्री डॉ यादव

स्वामी नारायण मंदिर में गुरु पूजन विधि में शामिल हुये मूख्यमंत्री डॉ यादव.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का डुमना विमानतल पहुँचने पर स्वागत

जबलपुर, 4 नवंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार शाम जबलपुर प्रवास के दौरान रसल चौक के समीप स्थित श्री स्वामी नारायण मंदिर पहुँचे और यहाँ गुरु पूजन विधि में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने परब्रह्म भगवान स्वामी नारायण के छठें आध्यात्मिक अनुगामी ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और तिलक लगाया। गुरु पूजन विधि ब्रह्म बिहारी स्वामी ने संपन्न कराई। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि स्वामीनारायण संस्था के वर्तमान प्रमुख और परब्रह्म भगवान स्वामी नारायण के छठे आध्यात्मिक अनुगामी ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी जी का जन्म इसी स्थान पर 13 सितंबर 1933 को हुआ था।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का डुमना विमानतल पहुँचने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक नीरज सिंह, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के नगर रत्नेश सोनकर, भाजपा की जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक