Madhya Pradesh

जबलपुरः भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर जलाया पुतला

प्रधानमंत्री की मां के अपमान पर भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर जलाया पुतला
भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर जलाया पुतला

जबलपुर, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी दिवंगत मां के लिए अभद्र टिप्पणी एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर सोमवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर पुतला जलाया गया।

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन के आवाहन पर भाजपा महिला मोर्चा जबलपुर द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सांसद आशीष दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे महामंत्री पंकज दुबे की उपस्थिति में महिलाओं ने राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकाल कर पुतला दहन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अश्विनी परांजपे ने कहा कि हमारे देश में माँ की पूजा की जाती है सबसे ऊपर मां का दर्जा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां जिसने भारत मां की माटी को ऐसा देशभक्त सपूत दिया जो देश को अपना सब कुछ मानकर पूरा जीवन सेवा में लगा रहा है ऐसी देवी तुल्य माँ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग राहुल गांधी जैसे घटिया एवं अपमानित लोगों को ही शोभा देता है जो अपनी संस्कृति, सभ्यता को ही न समझ पाया हो उससे बदतमीजी ही आ सकती है राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस इतने निम्न स्तर तक जा चुकी है।

महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव ने कहा कि भारत की प्रत्येक माता बहनों के उत्थान की सदैव चिंता करने वाले प्रधानमंत्री एवं उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी राहुल गांधी को उनका नारी शक्ति के प्रति दृष्टिकोण इस बात का परिचायक है कि राहुल गांधी सदैव ही भारतीय संस्कृति के विरोध में काम करते आए है, क्योंकि भारतीय संस्कृति में मां ही सर्वोपरि है, जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकारविभिन्न योजनाओं की माध्यम से देश की मातृशक्ति को मजबूत करने का काम कर रही है वहीं कांग्रेस पार्टी का महिलाओं के प्रति यह अपमानजनक रवैया अत्यंत पीड़ादायक है।

पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले ने कहा कि बिहार में एक सभा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री की माता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ देश के बुद्धिजीवी एवं संभ्रांतजन भी आक्रोशित हैं। देश और दुनियाभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

मालवीय चौक पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की, विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का अर्थी ज़ुलूस मालवीय चौक के आसपास घूमाते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए उनका पुतला जलाया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले अश्वनी परांजपे, अंजू भार्गव, सुषमा जैन, रीना राय, मधुबाला राजपूत, संतोषी ठाकुर, सुमन यादव, तनुश्री सिंह, पूजा बाधवानी, डिम्पी विश्वकर्मा, कल्पना तिवारी, दीपमाला सोनकर, सोनिया रंजीत सिंह, ज्योति जैन, प्रिया संजय तिवारी, पूजा श्रीराम पटेल, सीमा सिंह, श्वेता सिंह, कुसुम चौबे, प्रीति वाजपेई, पूनम प्रसाद, दुर्गा उपाध्याय,अंशुल यादव, रजनी साहू, माधुरी सोनकर, मालती चौधरी, अर्चना सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Most Popular

To Top