Madhya Pradesh

जबलपुरः विवादित पुस्तकों का विरोध करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट

विवादित पुस्तकों का विरोध करने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला, बजरंग ने दी शहर में आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर, 23 नवंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में मानस भवन में रविवार शाम हिन्दू विरोधी पुस्तक का विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के सामने जमकर मारपीट की गयी। बताया जा रहा है कि मानस भवन में सम्राट अशोक का विजय दिवस कार्यक्रम समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को यह खबर लगी कि वहां हिन्दू धर्म से संबंधित आपत्तिजनक पुस्तक स्टॉल लगाकर बेची जा रही है। तभी कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उन्होंने बाकायदा किताबें खरीदी और ऑनलाइन पेमेंट भी किया।

जब उन्होंने किताबों में देखा तो उसमें वाकई हिंदू धर्म एवं भगवानों को लेकर आपत्तिजनक अश्लील टिप्पणी दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौके पर बुला लिया और कार्यक्रम में पुस्तक बिक्री का विरोध किया। कार्यक्रम के आयोजकों ने हिंदू संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को घेर कर पीटा। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल भी हो गए। इतना ही नहीं पुलिस की मौजूदगी में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मदन महल थाने भी पहुंचे और वहां भी जमकर नारेबाजी की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

बजरंग दल के राकेश सिंह, सुमित सिंह ठाकुर आदि ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस के सामने हिन्दू विरोधी और विवादित पुस्तक बाकायदा स्टाल लगाकर बिकती रही। विरोध करने पर हमारे कार्यकर्ताओं को हत्या करने की नियत बेरहमी से मारा गया। मारने वालों में समुदाय विशेष के लोग भी आयोजकों के साथ शामिल थे। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है की पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को मारा गया। इस कार्यक्रम में हिन्दू विरोधी साहित्य खुलेआम बिके रहा था। संविधान की किताब पढ़ने का आरोप झूठा है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरा से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। घटना होने के बाद भी पुलिस ने कार्यक्रम बन्द न कराकर बल्कि अपने सानिध्य में सम्पन्न कराया। वहीं घायल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर बजाय मामला दर्ज करने के केवल जांच का आश्वासन दिया है।

बजरंग दल पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देता है कि यदि मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई, तो शहर में बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा। वही हिंदू संगठन के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि हिंदू विरोधी गतिविधियों को लेकर इस समय शहर में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं अनेक जगह धर्मांतरण हो रहे हैं लेकिन प्रशासनिक तौर पर कहीं भी रोक नहीं है जब कभी विरोध होता है तब केवल जांच का आश्वासन दिया जाता है। आज इस विवादित कार्यक्रम का पुलिस के सानिध्य में होना इस बात का साक्षात उदाहरण है।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक