Haryana

आईपीएस वाई पूरन आत्महत्या मामला: आठवें दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या को आज आठ दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। सरकार द्वारा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजे जाने के बावजूद परिवार का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। इसके चलते मंगलवार को आठवें दिन भी वाई पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। अब हरियाणा सरकार ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपना लिया है। वाई पूरन कुमार ने सात अक्टूबर को आत्महत्या की थी। हरियाणा सरकार की तरफ से अधिकारिक तौर पर मंगलवार को जानकारी दी गई कि पूरन कुमार ने जब आत्महत्या की तो मुख्यमंत्री नायब सैनी जापान दौरे पर थे। जापान दौरे से आते ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने परिवार से मुलाकात करके निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिया। इसके बाद रोहतक के एसपी को हटा दिया गया। अब डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। इस बीच चंडीगढ़ पुलिस पहले से दर्ज एफआईआर में कड़ी धाराओं को जोड़ चुकी है।अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इस मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाने पर मंथन शुरू कर दिया है।

————-

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top