Uttar Pradesh

इनरव्हील कल्याणी ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज

हरियाली तीज मानती महिलाएं

जालौन, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । इनरव्हील उरई कल्याणी ने हरियाली तीज कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने नृत्य, संगीत, आदि खेलों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आरती सोनी विजयी रहीं।

शहर के कालपी रोड स्थित ब्रजवासी होटल में इनरव्हील क्लब उरई कल्याणी ने रविवार को हरियाली तीज त्योहार को धूमधाम से मनाया। शाम को चार बजे शुरू हुए कार्यक्रम में करीब सौ महिलाएं हरे रंग के परिधान में पहुंची। सबसे पहले क्लब की सीजीआर अरुणा सक्सेना ने सभी का परिचय लिया। इसके बाद राधा कृष्ण के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। क्लब की प्रेसिडेंट वंदना श्रीवास्तव और सेक्रेटरी सविता चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने मिलकर मनमोहक गेम्स, डांस और संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इसके बाद तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 15 महिलाओं ने भाग लिया। इसमें आरती सोनी ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। मंजू रावत, मनीषा द्विवेदी, प्रियंका सेठ और रजनी सेठ, आरती सोनी, जय श्री श्रीवास्तव, पूजा माहेश्वरी और उषा सेठ ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। शशि माहेश्वरी और संध्या गुप्ता ने पारंपरिक सावन गीतों की मधुर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर अरूणा सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, ऊषा सेठ, ममता अवधेश गुप्ता, माया शुक्ला, संध्या गुप्ता, अपराजिता लोधी, प्रियंका सेठ, मनीषा निरंजन, सरिता निरंजन, अनुज्ञा त्रिपाठी, जया श्रीवास्तव, संध्या महेश्वरी, मनीषा सक्सेना, कुमुद सक्सेना, शशि माहेश्वरी, नीलम श्रीवास्तव, सुमन गिरहोत्रा आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन रजनी सेठ ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Most Popular

To Top