
सोनीपत, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । इंडियन नेशनल लोकदल ने शुक्रवार को आईटीआई चौक स्थित सरोहा फार्म
हाउस में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। पार्टी की ओर से यह घोषणा जिला अध्यक्ष कुणाल
गहलावत ने की, जिन्होंने बताया कि इस कार्यकारिणी में 36 बिरादरी के लोगों को प्रतिनिधित्व
देकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया है।
गहलावत ने कहा कि कार्यकारिणी के गठन में मेहनती, ईमानदार
व समाज में सकारात्मक छवि रखने वाले नेताओं को शामिल किया गया है। इस गठन में चौधरी
अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रकाश भारती, करण चौटाला व अर्जुन
चौटाला से विचार-विमर्श कर चयन किया गया। घोषित पदाधिकारियों में बलजीत नैन वरिष्ठ
उप प्रधान, बबलू नांदल प्रधान महासचिव बनाए गए हैं। अर्जुन आंतिल, सतबीर अटायल, भूपेंद्र
राठी, होशियार सिंह, राकेश जटवाड़ा, बलिस्टर त्यागी, अशोक बोरिया को जिला उपाध्यक्ष
बनाया गया। महासचिवों में राजेश अंतिल, करतार रोहना, ईश्वर दहिया, सुशील पंडित, रविंद्र
सफियाबाद, जोगिंदर बिधल, भगत सिंह शामिल हैं।
चयनपाल गुर्जर को कोषाध्यक्ष, धर्मपाल राठी जिला कार्यालय
सचिव, दिलबाग मलिक संगठन सचिव, रमेश पुगथला, राजेंद्र आँवली, अंजू सेहरी, जसवीर झरोठ,
हरिओम तेवड़ी, एडवोकेट जगबीर अत्री, रोहित छतेहरा को सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर
पर युवा जिलाध्यक्ष विकास मलिक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिद्धार्थ आंतिल, कर्मचारी
प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मवीर दहिया, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार बिंदल, सहरी जिलाध्यक्ष
राकेश जैन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं
से स्वागत किया।
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
