Madhya Pradesh

इंदौर आरटीओ ने एक ही दिन में वसूला डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का बकाया मोटरयान कर

इंदौर आरटीओ  (फाइल फोटो)

इंदौर, 1 अगस्त (Udaipur Kiran) । परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में वाहनों पर बकाया मोटरयान कर की वसूली की कार्ययोजना तैयार कर अभियान चलाकर वसूली की जा रही है। इसी क्रम में इंदौर में गत दिवस केवल एक ही दिन में 91 वाहनों से एक करोड़ 52 लाख 90 हजार 392 रुपये बकाया मोटरयान कर की वसूली की गई। यह एक रिकार्ड है।

यह जानकारी शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आरटीओ कार्यालय द्वारा बकाया वसूली अभियान के तहत विगत तीन जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक की स्थिति में कुल 240 वाहनों से दो करोड़ 46 लाख रुपये का बकाया मोटरयान कर वसूल किया गया है। बकाया वसूली अभियान के अंतर्गत कार्यवाही निरंतर जारी है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शर्मा ने बताया कि आरटीओ कार्यालय इंदौर द्वारा तत्काल कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को बकाया वाहनों की सूची उपलब्ध कराते हुए बकाया वाहन स्वामियों से उनके मोबाईल / फोन नम्बर पर अथवा व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर बकाया वसूली करने हेतु लगाया गया है। कार्यालय के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी उन्हें आवंटित कार्यों के निष्पादन के साथ-साथ बकाया वसूली हेतु लगातार कार्य करते हुए बकाया वाहन स्वामियों को वसूली हेतु नोटिस जारी कर उनसे मोबाईल पर सम्पर्क कर लम्बे समय से चली आ रही बकाया मोटरयान कर की राशि वसूलने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top