Madhya Pradesh

इंदौरः नगर निगम आयुक्त से पद्मश्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया ने की सौजन्य भेंट

इंदौरः नगर निगम आयुक्त से पद्मश्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया ने की सौजन्य भेंट

इंदौर, 1 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा से सोमवार को पद्मश्री, अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक एवं इंदौर नगर निगम के स्वच्छ भारत अभियान ब्रांड अंबेसडर सत्येंद्र सिंह लोहिया द्वारा सौजन्य भेट की गई। लोहिया आगामी 4 सितंबर को लंदन में होने वाली ट्रेनिंग के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त वर्मा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयुक्त वर्मा ने लोहिया को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

नगर निगम आयुक्त वर्मा ने कहा कि इंदौर को गर्व है कि सत्येंद्र लोहिया जैसे व्यक्तित्व हमारे शहर में निवास करते हैं और स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रेरणा दे रहे हैं। उनकी उपलब्धियाँ हमारे देश और इंदौर शहर का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं। लोहिया ने इस स्नेह और सम्मान के लिए नगर निगम एवं आयुक्त वर्मा का आभार व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top