इतिहास के पन्नों में 03 सितम्बर को काफी महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। आज ही के दिन 1939 में ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की, जिससे द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत हुई। उस समय भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था इसलिए भारत को भी स्वतः युद्ध का हिस्सा घोषित कर दिया गया।
इस फैसले ने भारतीय नेताओं को झकझोर दिया क्योंकि यह निर्णय भारतीय जनता या उनके प्रतिनिधियों की सहमति के बिना लिया गया था। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सुभाषचंद्र बोस जैसे नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया। कांग्रेस ने मांग की कि अगर भारत को युद्ध में शामिल किया जा रहा है तो बदले में स्वराज (पूर्ण स्वतंत्रता) दी जाए।
ब्रिटेन के इनकार के बाद कांग्रेस मंत्रालयों ने कई प्रांतों में इस्तीफा दे दिया। इसी घटना ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को और गति दी और आने वाले वर्षों में भारत छोड़ो आंदोलन जैसे ऐतिहासिक संघर्षों का मार्ग प्रशस्त किया।
अन्य अहम घटनाएंः
1783 – पेरिस की संधि पर हस्ताक्षर हुए, जिससे अमेरिकी क्रांति समाप्त हो गई और संयुक्त राज्य अमेरिका को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में औपचारिक मान्यता मिली।
1833 – अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया था।
1928 – सर अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने पेनिसिलिन की खोज की, जिसने आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति ला दी।
1939 – जर्मनी द्वारा पोलैंड पर आक्रमण के दो दिन बाद, ब्रिटेन और फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।
1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
1971 – कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1984- दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
1998 – न्यूयॉर्क से जिनेवा जा रहा स्विस एयर का विमान नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिरा।
2003 – पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2004 – रूसी सैनिकों ने उत्तरी ओसेशिया में एक स्कूल में बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराया, लेकिन इस घटना में 300 से अधिक लोगों की जान चली गई।
2006 – यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।
-भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2007 – चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
2007 – बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
2008 – राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।
2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी।
2014 – भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
जन्मः
1617 – रोशन आरा बेगम – मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री।
1905 – कमलापति त्रिपाठी – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1923 – पंडित किशन महाराज – प्रसिद्ध भारतीय तबला वादक।
1926 – उत्तम कुमार – भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1931 – सी.पी. ठाकुर – प्रख्यात चिकित्सक, पूर्व केंद्रीय मंत्री।
1940 – प्यारेलाल – हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक।
1957 – जग्गी वासुदेव – विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी हैं।
1971 – किरण देसाई – भारतीय मूल की अंग्रेज़ी उपन्यासकार हैं।
1974 – राहुल साघवी- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1976 – विवेक ओबेरॉय- भारतीय अभिनेता।
1992 – साक्षी मलिक – भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान।
निधनः
1658 – मुगल सम्राट शाहजहां की मौत।
2009 – वाई.एस. रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
महत्वपूर्ण दिवस और अवसरः
राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
ब्रिटेन से कतर की आजादी
——————–
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
