Sports

भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बनीं दिव्या देशमुख

दिव्या देशमुख

नई दिल्ली, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । दिव्या देशमुख फिडे महिला विश्व कप 2025 में जीत के साथ ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला और भारत की 88वीं खिलाड़ी बन गईं।

19 वर्षीय दिव्या ने जॉर्जिया के बटुमी में फिडे महिला विश्व कप के फाइनल में हमवतन कोनेरू हम्पी को हराकर यह खिताब हासिल किया।देशमुख अब हम्पी, आर. वैशाली और हरिका द्रोणावल्ली के बाद प्रतिष्ठित ग्रैंडमास्टर का खिताब जीतने वाली चौथी महिला भारतीय खिलाड़ी हैं।

दिव्या का ग्रैंडमास्टर बनने का रास्ता कुछ हद तक एक असामान्य रास्ते से होकर गुजराा है। ग्रैंडमास्टर बनने के पारंपरिक रास्ते में खिलाड़ी को तीन ग्रैंडमास्टर मानदंड जीतने और 2500 या उससे अधिक की मानक (क्लासिकल) फिडे रेटिंग हासिल करने की आवश्यकता होती है।

हालांकि, खिताब हासिल करने का एक वैकल्पिक तरीका फिडे महिला विश्व कप सहित कुछ विशिष्ट प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करना भी हो सकता है। 2025 संस्करण के फाइनल में दिव्या की जीत का मतलब है कि उन्होंने ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Most Popular

To Top