
प्रयागराज, 29 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को मंडलों में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन किया। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत से बनेगा विकसित भारत। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र में हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी का संकल्प दिलाना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात के 126वें संस्करण में स्वदेशी अपनाने का आह्वाहन किया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान शुरू किया गया है। अभियान को जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक सफल बनाना है। जनता के बीच जाकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के प्रति जागरूक करना होगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अभियान के तहत जो भी कार्यक्रम दिए गए हैं उन्हें सफल बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मंडल कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों पर हैं।
राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश सह संयोजक डॉ शैलेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अपनाने की जो जागरूकता देश के लोगों में लाने का काम किया उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम भाजपा कार्यकर्ताओं की है। भारत आज महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना है। आज हम दुनिया को कई क्षेत्रों में निर्यात कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन सिविल लाइन मंडल महामंत्री हेमंत बनर्जी ने किया। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना शुक्ला, सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, गया प्रसाद, आनंद दुबे, राजेश गोंड, देवेश सिंह, अजय श्रीवास्तव, सुजीत कुशवाहा, त्रिवेणी राय, मंजेश श्रीवास्तव, प्रिया कैथवास, मनोरमा राय, कनकलता, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विजय पटेल आदि उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में भाजपा कीडगंज मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान मंडल कार्यशाला का आयोजन शिशु संगम स्कूल कीडगंज में किया गया। मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए हमें हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाना है, तभी हम भारत को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। आत्मनिर्भर भारत शक्तिशाली और समृद्धि शाली भारत का निर्माण करेगा।
इस अवसर पर अभियान संयोजक विश्वास श्रीवास्तव ने आत्म निर्भर भारत के सभी करणीय कार्यों को जानकारी दी। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके अलावा आज चौंक मंडल में मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य और भारद्वाज मंडल में मंडल अध्यक्ष अजय आनंद के नेतृत्व में मंडलीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष शलभ जायसवाल एवं संचालन महामंत्री विनय मिश्रा तथा धन्यवाद महामंत्री सनी सोनकर ने किया। इस दौरान पार्षद रुद्र सेन जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, गिरजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, मनोज मिश्रा, अश्वनी जायसवाल, टी पी मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह, पवन प्रताप सिंह, पूनम गुप्ता, लखन चौरसिया, रीना साहू, वंदना निषाद, संजीव जायसवाल, विकास बाबू जायसवाल, सतीश राव, कृष्ण मोहन गुप्ता, सत्येन्द्र तिवारी, आभा भारती, अंजू शुक्ला, मीनू पांडे, सीमा सागर, मंजू आदि मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
