Uttar Pradesh

आत्मनिर्भर माडल से ही विकसित बनेगा भारत : मीना चौबे

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता
संबोधित करती मुख्य अतिथि मीन चौबे

सुलतानपुर, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । सुलतानपुर में सेवा पखवाड़ा” अभियानों के बीच कार्यशाला में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है। यह विकसित भारत की आधारशिला को सुदृढ़ करने का अभियान है। भारत को अब किसी देश पर निर्भर रहना मंजूर नहीं। इसलिए भारत को अब आत्मनिर्भर बनाना ही होगा। हमें आत्मनिर्भर भारत के माडल को अपनाना होगा। 2047 में भारत विकसित होगा, इसका रास्ता स्वदेशी व आत्मनिर्भर अभियान से निकलेगा। उन्होंने विस्तार से अभियान की जानकारी दी। कहा स्वदेशी उत्पादों को बेचने व अपनाने के लिए जागरुकता फैलाई जाएंगी।

जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को किया गया। अब भाजपा 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक तीन माह का ”आत्मनिर्भर भारत-संकल्प अभियान” शुरू कर दिया है। इसमें भाजपा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए आमजन को जागरूक करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रस्तावना रखते हुए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल आर्थिक स्वावलंबन की पहल नहीं है, बल्कि यह देश के स्वाभिमान का अभियान है। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि तीन माह तक चलने वाले अभियान के तहत जिला व मण्डल स्तर पर युवा एवं महिला सम्मेलन आयोजित होंगे। कालेजों में स्वदेशी संकल्प सेमिनार‌ व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। दिवाली से पहले जनपद स्तर पर स्वदेशी मेले लगेंगे।

संचालन कार्यक्रम जिला संयोजक आलोक आर्या ने तथा अतिथियों का स्वागत जिला सहसंयोजक संजय सिंह बबलू, मनीष साहू व संतोष दूबे ने किया। कार्यशाला में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, ब्लाक प्रमुख चन्दर प्रताप सिंह, डॉ कुंवर बहादुर सिंह व डिंपल सिंह, रि.कर्नल पंकज वर्मा, भाजपा नेता डॉ डीएस मिश्रा, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, अनीता पाण्डेय, संजय सिंह त्रिलोकचंदी, पूजा गुप्ता, आशीष सिंह रानू, चन्दन नारायन सिंह, सुमन राव कोरी, रेखा निषाद, डॉ रामजी गुप्ता, अयोध्या प्रसाद वर्मा, सजनलाल कसौधन, आत्मजीत सिंह टीटू समेत बड़ी संख्या में अभियान से जुड़े कार्यकर्ता,मण्डल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Most Popular

To Top