Uttar Pradesh

भारत दुनिया का सशक्त व गौरवशाली राष्ट्र : दिलीप पटेल

संबोधित करते हुए दिलीप पटेल
उपस्थित भाजपा  कार्य कर्ता

सुलतानपुर, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को आयोजित प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम आयाेजित किया गया। मुख्य अतिथ क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत दुनिया में सशक्त और गौरवशाली राष्ट्र के रुप में स्थापित हुआ है।2014 के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर,शिक्षा, रक्षा,स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन दिखाई पड़ता है।मेक इन इंडिया मेड इन इंडिया से भारत मजबूत हो रहा है। मजबूत व आगे बढ़ते भारत को देखकर घबराया विपक्ष घुसपैठियों व अराजकता की राजनीति पर उतर आया है। स्वदेशी व आत्मनिर्भरता के मूलमंत्र से विकसित भारत का सपना साकार होगा।

उन्होंने कहा कि जनधन,आवास, आयुष्मान,मुफ्त अनाज जैसी तमाम योजनाओं से गरीबों के जीवन में बदलाव आया है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। जीएसटी स्लैब के बदलाव का फायदा आम आदमी को जल्द मिलेगा। प्रबुद्ध वर्ग के लाेग हमारे समाज के गौरव व नायक हैं। यह वर्ग अपने विचार व व्यवहार से समाज को सही दिशा देता है।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. सुधाकर सिंह ने कहा कि पीएम के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। विशीष्ट अतिथि प्रोफेसर आरके पाण्डेय,प्राचार्य गोविन्द बल्लभ पन्त महाविद्यालय,जौनपुर ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रबुद्ध संवाद के पहले सभी ने पीएम मोदी के जीवन पर आधारित 20 मिनट की डाक्यूमेंट्री देखी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रकाश व समापन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ अनुराग पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा,डॉ. आर.आर. मिश्रा,डॉ. वीपी पाण्डेय, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव,डॉ. राजरतन मिश्रा,डॉ. शीलभद्र सिंह, कृपा शंकर मिश्रा, राजमणि द्विवेदी,योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. केपी सिंह, घनश्याम चौहान, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, बबिता तिवारी, जया सिंह,चन्दन नारायन सिंह,सुधा सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लाेग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Most Popular

To Top