
रांची, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंंद्रीय महासचिव सुप्रियो भटटाचार्य ने कहा है कि बिहार चुनाव पार्टी महागंठबंधन के साथ है। बिहार में जो भी सम्मानजनक सीटें आएंगी, उसपर झामुमो, बिहार चुनाव में महागंठबंधन के साथ ही चुनाव लडेगा। लेकिन सम्मानजनक सीटें नहीं मिलेगी, तो झामुमो हांथ में हांथ धरकर बैठने वाला नहीं है। भटटाचार्य शनिवार को पार्टी के कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि झामुमो ने झारखंड चुनाव में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़के जीतकर साबित कर दिया है कि झामुमो चुनाव लड़ने जानता है। बिहार चुनाव हो या घाटशीला चुनाव झामुमो ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागंठबंधन के घटक दल चाहे राजद हो, कांग्रेस या भाकपा माले, पिछले दो बार झारखंड चुनाव में उनको सम्मानजनक सीटें दी थी। लेकिन बिहार के गंठबंधन नेताओं को समझना होगा कि जब हमने झारखंड चुनाव में परोस कर दिया तो अब बिहार चुनाव में झामुमो भी परोस कर ही लेगा। उन्होंंने कहा कि हमलोगों ने बिहार में गंठबंधन के नेताओं से आग्रह किया है कि हमें हमारी सीटें जल्द से जल्द दें।
सुप्रियो ने कहा कि महागंठबंधन धर्म का पालन करते हुए ही हमने पिछले विधानसभा चुनाव में राजद को झारखंड में सात सीटें दी थीं। उसमें राजद को मात्र एक सीट पर जीत मिली। गंठबंधन धर्म को निभाते हुए ही झामुमो ने राजद के एक विधायक को पांच वर्षों तक मंत्री बनाएं रखा।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
