Madhya Pradesh

स्वतंत्रता दिवस हमें बलिदान, त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (फाइल फोटो)

– उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशावासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आज हम सब स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन पर्व पर अपने देश की स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। यह दिन हमें उन वीर सपूतों के बलिदान, त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, हमारी जिम्मेदारी भी है। हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। हमें एकजुट होकर भारत को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित होना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर विकास, शिक्षा, कृषि, उद्योग, सामाजिक कल्याण और आर्थिक समृद्धि के नए आयाम स्थापित करने का हमारा संकल्प अटूट है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि हम अपने देश और प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा से कार्य करें। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब यह प्रण लें कि हमारे पूर्वजों के सपनों का भारत और मध्यप्रदेश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top