Assam

मानस राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि

राष्ट्रीय उद्यान मानस का फाइल फोटो

– वित्त वर्ष 2024-25 में मानस राष्ट्रीय उद्यान में आए 64463 पर्यटक, जिनमें 60744 घरेलू और 3719 विदेशी पर्यटक थे

बाक्सा (असम), 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । विश्व धरोहर स्थल मानस राष्ट्रीय उद्यान में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मान राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के आगमन से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े स्थानीय लोगों खुश की लहर दौड़ गयी है।

मानस राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने बताया है कि मानस राष्ट्रीय उद्यान को गत 24 सितंबर को पर्यटन वर्ष 2025-26 के लिए बरसात के बाद औपचारिक रूप से खोला गया था। राष्ट्रीय उद्यान के खुलते ही उद्यान में अनेकों देशी और विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ। मानस आने वाले पर्यटक खुले मन से मानस के प्रकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ राष्ट्रीय उद्यान में रहने वाले बाघ, हाथी, गैंडा, भैंस सहित विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतु और पक्षियों को देखकर आनंदित हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि, मानस राष्ट्रीय उद्यान में जीव-जंतुओं की संख्या बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में मानस राष्ट्रीय उद्यान में 64,463 पर्यटक आए, जिनमें 60,744 घरेलू और 3,719 विदेशी पर्यटक थे। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी थी।

मानस आने वाले पर्यटक अक्सर जीव-जंतुओं को घूमते हुए देख पाने में सफल हो रहे हैं। दूसरी ओर, मानस के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस बार मानस राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों की संख्या पूर्व की तुलना में दोगुनी बढ़ने की उम्मीद व्यक्त की है। ——————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top