Uttar Pradesh

पुलिस द्वारा छठ पर्व के मद्देनजर शहर में यातायात डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था ,चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित

सड़क पर रूट डाई वर्जन के बाद निरीक्षण करते हुए क्षेत्राधिकारी शहर ,कोतवाल

जौनपुर ,27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पुलिस ने छठ पर्व के मद्देनजर शहर में यातायात डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है। यह व्यवस्था सोमवार को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक और मंगलवार को सुबह 4 बजे से सुबह 8 बजे तक लागू रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य व्रती महिलाओं को घाटों तक सुगमतापूर्वक पहुंचाना और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।इस संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुशील तिवारी ने बताया कि पर्व के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इनमें पॉलिटेक्निक चौराहा से ओलंदगंज, जेसीज से ओलंदगंज, जोगिया पुल के नीचे से नक्खास/ओलंदगंज, अशोक टॉकीज तिराहा/सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल, चाहरसू चौराहा से शाहीपुल और ओलंदगंज चौराहा से शाही पुल की तरफ जाने वाले मार्ग शामिल हैं। पुलिस ने आम जनता से इन परिवर्तित मार्गों का उपयोग न करने का अनुरोध किया है।

भंडारी, कुत्तुपुर और मल्हनी की तरफ से आने वाले ऐसे सभी चार पहिया वाहन, जिनका संबंध छठ पूजा से नहीं है, उन्हें अटाला, मानिक चौक और सिपाह होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा।

छठ पर्व के लिए आने वाली सामग्री और व्रती महिलाओं के वाहनों को नदी घाट के नजदीक तक जाने की अनुमति होगी। इन वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष स्थान निर्धारित किए गए हैं।

नक्खास तिराहे से सद्भावना पुल की तरफ जाने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिने हाथ चाहरदीवारी के अंदर और प्राथमिक विद्यालय परिसर में पार्क किए जाएंगे। अशोक टॉकीज से सद्भावना पुल की तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मुख्य सड़क के किनारे खड़े होंगे। इसी प्रकार, चाहरसू से शाही पुल की तरफ और पॉलिटेक्निक से शाही पुल की तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top