
झज्जर, 8 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी की सचिव पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखेड़ी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के चलते खेती किसानी, पशुपालकों, मछुआरों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। भाजपा के कार्यकाल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हित सबसे ऊपर हैं और रहेंगे।
भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि पीएम मोदी प्रतिबद्धता के साथ 140 करोड़ भारतीय उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। पूरा देश उनके सशक्त नेतृत्व में किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों के हित में कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। लेकिन विपक्षी नेता और कुछ राजनीतिक दल विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की भाषा बोल रहे हैं। मौजूदा माहौल में विपक्षी नेता को भी पूरे देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए । विपक्षी नेता को भी देश के किसानों और पशु पालकों के हितों की सुरक्षा की बात करनी चाहिए ।
धनखड़ ने कहा कि दुनिया की कॉरपोरेट लॉबी भारत को उभरती आर्थिक शक्ति के रूप में देख रही है, क्योंकि भारत की विकास दर विकसित देशों से भी ज्यादा है। जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि हमारे किसान मेहनती हैं, हमारे पशु पालक मेहनती हैं, हमारे मत्स्य पालक मेहनती हैं, हमारी युवा पीढ़ी मेहनती है, हमारे वैज्ञानिक मेहनती हैं। दुनिया की कोई भी ताकत भारत को आत्मनिर्भर बनने से नहीं रोक सकती। भारत के पास पीएम मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व और 140 करोड़ भारतीयों के मजबूत इरादे हैं। जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
माननीय अदालतों में भी मतदाता के पास अपील करने का अधिकार है। यह प्रक्रिया 1952 में हुए पहले आम चुनाव से चली आ रही है। एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा बार बार संवैधानिक संस्था पर तथ्यहीन आरोप लगानाए उसकी अपरिपक्वता को दर्शाता है। यही कारण है उनकी पार्टी में संगठन भी नहीं बन पा रहा है।
—————
(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज
