
07 अगस्त का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस दिन भारत में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है, जो 1905 में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत की याद दिलाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा, उसके कारीगरों और बुनकरों के योगदान को सम्मानित करना है। साथ ही, यह दिवस लोगों को स्थानीय उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी वस्त्रों के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।
स्वदेशी आंदोलन, जो 07 अगस्त 1905 को कोलकाता में एक जनसभा के दौरान शुरू हुआ था, ब्रिटिश वस्त्रों के बहिष्कार और भारतीय वस्त्रों को अपनाने की एक सशक्त अपील थी। इस आंदोलन ने भारतीयों में आत्मनिर्भरता और देशप्रेम की भावना को प्रज्वलित किया, जिसने बाद में आज़ादी की लड़ाई को नई दिशा दी।
हर साल इस दिन सरकार और विभिन्न संस्थाएं हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, फैशन शो, पुरस्कार वितरण और जागरूकता अभियानों का आयोजन करती हैं। इस वर्ष भी देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय बुनकरों को सम्मानित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस अवसर पर देशवासियों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को और मजबूत करने का आह्वान किया और भारतीय हथकरघा उद्योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
अन्य प्रमुख घटनाएंः
1668 – प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल की।
1753 – ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
1880 – ‘उचित वक्ता’ पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।
1905 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया, जिससे स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा मिला।
1914 – रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।
1944 – 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।
1946 – ब्रिटेन ने पहली बार सिक्के पर एक अश्वेत की तस्वीर उकेरने को मंजूरी दी।
1947 – मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
1947 – मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान रवाना।
1957 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1960 – आइवरी कोस्ट को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1966 – लैंसिंग, मिशिगन में नस्लभेदी दंगे भड़के।
1985 – गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।
1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरुआत की।
1991 – ईरान के पूर्व प्रधानमंत्री शापोर बख्तियार की हत्या कर दी गई।
1994 – इजराइल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरू हुई।
1996 – अमेरिकी वैज्ञानिकों ने 13 हजार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के संभावना का पता चला।
1998 – केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर हुए आतंकी हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई।
1999 – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
2000 – रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।
2003 – बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।
2005 – इजराइल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2012 – नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।
2013 – पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में 2013 को हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत।
2015 – पहला राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया।
जन्मः
1304 – फ़्रैन्सिस्को पेटर्क – इटली के लेखक।
1871 – अवनीन्द्रनाथ ठाकुर – प्रख्यात कलाकार एवं साहित्यकार।
1904 – वासुदेव शरण अग्रवाल – भारत के प्रसिद्ध विद्वान।
1907 – सचिन्द्र लाल सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा राजनेता थे।
1925 – एम. एस. स्वामीनाथन – सुप्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक।
1955 – सुरेश वाडेकर – ख्यातिप्राप्त भारतीय गायक हैं।
1975 – चार्लीज थेरॉन – दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री।
1988 – अनीसा मोहम्मद – भारतीय क्रिकेटर।
1996 – आदित्य जोशी – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
निधनः
1938 – इस्टानिस्ला विस्की – रूस के लेखक और थिएटर ड्रामों के निदेशक।
1941 – रवीन्द्रनाथ ठाकुर – विश्व विख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय।
1974 – वर्जीनिया एपगर – अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।
1976 – पी.सी. अदिचन – चौथी लोकसभा के सदस्य।
2009 -गुलशन बावरा – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार।
2011 – नैंसी वेक – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान प्रसिद्ध महिला लड़ाकों में से एक थीं।
2018 – एम. करुणानिधि – तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री।
महत्वपूर्ण दिवस एवं अवसरः
रवीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति दिवस
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस
आइवरी कोस्ट स्वतंत्रता दिवस
———————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
