HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 16 अगस्त: युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी

16 अगस्त का दिन देश और दुनिया के ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला रहा है। इस दिन देश ने एक ओजस्वी वक्ता और सौम्य व्यक्तित्व के धनी पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी को खो दिया। भारतीय राजनीति में अजातशत्रु की छवि रखने वाले अटल जी का लम्बी बीमारी की वजह से 2018 में 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

सर्वसम्मति से राजनीति करने की शैली के लिए मशहूर अटल जी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने प्रधानमंत्री का पद तीन बार संभाला था। पहली बार 13 दिन के लिए 16 मई, 1996 से 01 जून, 1996 तक। फिर दूसरी बार 8 महीने के लिए 19 मार्च, 1998 से 13 अक्टूबर, 1999 तक और तीसरी बार 13 अक्टूबर, 1999 से 22 मई, 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में देश ने पोखरण-II परमाणु परीक्षण, सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और भारत-पाकिस्तान संबंधों में सुधार के प्रयास जैसे महत्वपूर्ण कदम देखे। अटल जी को भारतरत्न और पद्म विभूषण सहित कई सम्मान मिले। भारतीय राजनीति में मूल्यों और आदर्शों को स्थापित करने के लिए अटल जी हमेशा देशवासियों की दिलों में अमर रहेंगे।

अन्य प्रमुख घटनाएंः

1691 – अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज हुई।

1777 – अमेरिका ने बेनिंगटन के युद्ध में ब्रिटेन को हराया।

1787 – तुर्की ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1896 – कनाडा के युकोन क्षेत्र में सोने की खोज हुई।

1906 – चिली में 8.6 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें बीस हजार लोग मारे गए।

1924 – नीदरलैंड और तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1943 – बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय एडोल्फ हिटलर से मिले।

1946 – मुस्लिम लीग का प्रत्यक्ष कारवाई दिवस का एलान, हिंसा में कोलकाता में करीब 5000 लोग मारे गये और 15000 लोग घायल हुये।

1962 – अल्जीरिया को अरब लीग में शामिल किया गया।

1969 – वुडस्टॉक फेस्टिवल का दूसरा दिन था।

1976 – द रामोन्स ने सीबीजीबी में अपना पहला कॉन्सर्ट किया।

1990 – चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।

1994 – आईबीएम का साइमन पर्सनल कम्युनिकेटर पहला स्मार्टफोन के रूप में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ।

2000 – रूस की परमाणु पनडुब्बी वेरेण्टर्स सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

2001 – हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल करके सौर मंडल के बाहर स्थित एक ग्रह को खोजा गया।

2003 – लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली।

2004 – आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने ओलम्पिक नौकायन में विश्व रिकार्ड कायम किया।

2008 – जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए।

2008 – कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों क संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2009 – उसेन बोल्ट ने 100 मीटर में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

2012 – विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।

जन्मः

1904 – सुभद्रा कुमारी चौहान – स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार।

1918 – टी. गणपति – दूसरी लोकसभा के सदस्य।

1920 – कोटला विजय भास्कर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व 9वें मुख्यमंत्री।

1928 – रजनी कोठारी – प्रसिद्ध शिक्षाविद, लेखक, राजनीतिक सिद्धांतकार तथा राजनीति विज्ञानी।

1970 – सैफ़ अली ख़ान – अभिनेता।

1970 – मनीषा कोइराला – अभिनेत्री।

2001 – लक्ष्य सेन – भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी।

निधनः

1991 – सी. अच्युत मेनन – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1997 – नुसरत फतेह अली खान – ख्यातिप्राप्त पाकिस्तानी गायक।

2001 – अन्ना मणी – भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक।

2016 – गुरदयाल सिंह – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार।

2018 – अटल बिहारी वाजपेयी – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।

2020 – चेतन चौहान – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर।

महत्वपूर्ण दिवस एवं अवसरः

डोमिनिकन गणराज्य बहाली दिवस

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top