Madhya Pradesh

इंदौर ट्रक हादसे में घायल युवती को इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किया गया

इंदौर ट्रक हादसे में घायल युवती को ईलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किया गया

इंदौर, 20 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 15 सितंबर को हुए ट्रक हादसे में घायल युवती संस्कृति वर्मा का ईलाज अब मुंबई में होगा। वहां बॉम्बे हॉस्पिटल में उसकी स्पेशलाइज्ड सर्जरी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उसके बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद शनिवार दोपहर में डॉक्टरों की टीम युवती को मुंबई लेकर रवाना हो गई। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने साेशल मीडिया पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा “15 सितंबर को इंदौर में हुए हृदय विदारक ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय बेटी संस्कृति वर्मा को इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में भंडारी अस्पताल में बेटी का इलाज चल रहा था। स्पेशलाइज्ड सर्जरी के लिए उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई भेजा जा रहा है। बाबा महाकाल से बेटी के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

गाैरतलब है कि 15 सितंबर को इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर शिक्षक नगर में एक ट्रक बेकाबू हो गया। वह भीड़ और कई वाहनों को कुचलता हुआ चला गया। इसमें 3 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद से ही संस्कृति का इलाज चल रहा है। हाथ का ऑपरेशन हुआ, लेकिन इसके बाद संक्रमण के खतरे ने चिंता बढ़ा दी। डॉक्टर्स ने मुंबई रेफर करने की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने संस्कृति को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top