
सोनीपत, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सोनीपत
की राजनीति में इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला दौरा कर रहे हैं और
पार्टी का जनाधार बढ़ाने में जुटे हैं। उनके प्रयासों का असर सोनीपत में भी दिखाई दिया,
जहां कांग्रेस और अन्य दलों के कई बड़े नेता इनेलो में शामिल हो गए। मंगलवार
को जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत ने बताया कि सोनीपत में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने
इनेलो पार्टी का दामन थामा। इनमें त्यागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता
सुरेश त्यागी, पूर्व चेयरमैन सतपाल गोयल और पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप
प्रमुख हैं। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व जिला प्रेस प्रवक्ता फूल कुंवर चौहान ने
भी इनेलो में आस्था जताई।
इस राजनीतिक
घटनाक्रम में केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि भाजपा और जजपा से जुड़े नेता भी इनेलो के
साथ हो गए। इनमें जेजेपी नेता और आरडब्ल्यूए सेक्टर 12 के प्रधान राजेंद्र मलिक, राजेंद्र
जांगड़ा, बीजेपी नेता ललित शर्मा, पप्पू कुराड़ और कंवरपाल आंतिल शामिल हैं। सभी नेताओं
ने गुरुग्राम स्थित अभय सिंह चौटाला के निवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके
पर इनेलो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।, प्रदेश प्रधान महासचिव करण चहल, युवा
जिलाध्यक्ष विकास मलिक और जिला महासचिव राजेश पलड़ी की मौजूदगी ने संगठन की मजबूती
को दर्शाया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह घटनाक्रम न केवल सोनीपत में इनेलो
की ताकत को बढ़ाएगा, बल्कि आगामी 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती
रैली में भी पार्टी का उत्साह दोगुना करेगा। इससे साफ है कि इनेलो अपने पुराने जनाधार
को फिर से मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
