मुंबई, 20 जून (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र में शुक्रवार को 53 नए मरीज मिले हैं, जिनमें से 11 अकेले मुंबई में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 340 हो गई है। राज्य में जनवरी 2025 से अबतक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2,281 है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मुंबई में 20 जून को रिपोर्ट किए गए नए मामलों के साथ, जनवरी 2025 से अब तक मुंबई में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 923 हो गई है। अब तक सभी मरीजों में केवल हल्के लक्षण ही दिखे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कुल 32 मौतें हुई हैं, जिनमें से 31 को अन्य बीमारियां थीं और एक को अन्य बीमारी थी। इनमें से 31 रोगियों में मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारी या स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियां थीं। 20 जून 2025 तक राज्य में जनवरी से अबतक कुल 24,635 कोविड-19 परीक्षण किए गए हैं, जिनमें 2,281 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 1,909 मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने की दर 83.69 प्रतिशत हो गई है। 20 जून को मुंबई में 11 कोविड-19 मामले, नवी मुंबई नगर निगम-1, ठाणे नगर निगम-3, नासिक नगर निगम-1, पुणे ग्रामीण-3, पुणे नगर निगम-11, पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम-4, सतारा-1, कोल्हापुर नगर निगम-2, छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम-6, नागपुर नगर निगम-8, चंद्रपुर-1 और गढ़चिरौली में एक कोविड-19 का मामला सामने आया।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
