
घरों में भी किया पथराव, आधे घंटे तक डर के साये में रहे लोग
गुरुग्राम, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । यहां सुभाष नगर व उसके आसपास के क्षेत्र में शरारती युवकों ने पथराव करते हुए कारों व घरों को निशाना बनाया। आरोपी करीब आधे घंटे तक दहशत में रहे। गुरुवार की रात को करीब 11 बजे की यह घटना है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं।
लोगों ने बताया कि रात को करीब 11 बजे कुछ युवकों ने सुभाष नगर की गलियों में प्रवेश किया। युवकों ने वहां पहुंचते ही गाडिय़ों पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। गाडिय़ों के शीशे तोडऩे के बाद उन्होंने घरों पर भी पथराव करना शुरू कर दिया। कई घरों के शीशे, दरवाजेे पथराव में टूट गए। तोडफ़ोड़ करने के बाद वे गालियां देते हुए वहां से फरार हो गए। अचानक इस घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। सुभाष नगर में रहने वाले रमेश के मुताबिक वे करीब 11 बजे सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौेरान गली में जोर से आवाजें आनी शुरू हुई। उन्होंने बाहर देखा तो कुछ युवक भाग रहे थे। युवकों ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था। भागते हुए वे दूसरी कारों के शीशों पर पत्थर बरसा रहे थे। करीब एक दर्जन गाडिय़ों के शीशे उन्होंने तोड़ दिए। वहां रहने वाले सुनीता ने कहा कि इस घटना से बच्चे और पूरा परिवार राहभर दहशत में रहा। ऐसा लगा किसी ने हमला कर दिया हो। कोई बड़ी घटना होने वाली है। उन्होंने मांग की है कि रात के समय पुलिस की ड्यूटी बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाएं ना हों। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
(Udaipur Kiran)
